
देहरादून-प्रदेश सरकार के 22 हज़ार लोगों को नोकरी दिए जाने की घोषणा के बाद अब उद्योग मंत्री गणेश जोशी ने भी बयान दिया है कि सरकार का फोकस रोजगार और नोजवानों पर है। जोशी का कहना है कि उनका विभाग सीधे नौकरी तो नही देता लेकिन जितनी भी हमारी इंडस्ट्रीज है उनमें 70 प्रतिशत रोजगार स्थानीय लोगों को दिया जाएगा साथ ही काशीपुर में अरोमा पार्क बनाया जा रहा है वही सितारगंज में भी पार्क प्रस्तावित है जिनके बनने के बाद 10 हज़ार लोगों को रोजगार मिल पायेगा इसके अलावा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के 20 हज़ार गरीब लोगों को रोजगार दिए जाने का लक्ष्य रखा है जोकि कि कैबिनेट में पास भी हो गया है। कैबिनेट मंत्री जोशी ने ये भी बताया कि कुटीर उद्योग के लिए 10 हज़ार रुपए का ऋण दिया जाएगा जिसमे 5 हज़ार रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। जोशी ने कहा कि सभी विभागों में 24300 पद रिक्त है जिन्हें भरे जाने की प्रक्रिया चल रही है ।


