
देहरादून{शैली}- 10 साल सत्ता में रहने के बाद आज कांग्रेस पार्टी को संघटनात्मक मजबूती की याद सता रही है संगठन को निचले स्तर से मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस के नए कप्तानों ने कमर कस ली है लेकिंन सत्तासीन भाजपा के मुकाबले कांग्रेस का संगठनात्मक ढांचा ना के बराबर है लेकिंन फिर भी भाजपा के चक्रव्यूह को तोड़ने के लिए भाजपा की ही तर्ज पर कांग्रेस कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में उत्तराखंड़ में दो अक्टूबर से कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर लोक जनसंपर्क यात्रा शुरू करने जा रही है। 19 नवम्बर तक चलने वाली इस यात्रा में कांग्रेस नेता- कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगो को भाजपा की नीतियों का सच बताएंगे। इसके साथ ही कांग्रेस देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए सैनिकों के परिजनों के घर जाकर उनके दुख-सुख साझा करने के लिए भी शहीद नमन यात्रा शुरू करने जा रही है। कांग्रेस के राज्य सहप्रभारी राजेश धर्माणी ने आज मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा पर देश की जनता के साथ विश्वासघात किया है। 2014 के लोकसभा चुनाव में झूठे वादे कर सत्ता हासिल की। आज तक इस सरकार ने एक भी वादा नहीं निभाया। कांग्रेस ने हमेशा आम आदमी के हित के लिए काम किया। जबकि, भाजपा उद्योगपतियों को लाभ पंहुचाने का काम कर कर रही है। इस मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेगह उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण आदि मौजूद रहे।



