Homeराज्यउत्तर प्रदेशउत्तराखंड़ के लिए दुखद खबर:- नही रहे विकास पुरूष एन डी तिवारी.......

उत्तराखंड़ के लिए दुखद खबर:- नही रहे विकास पुरूष एन डी तिवारी…….

देहरादून- यूपी-उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एन डी तिवारी का आज निधन हो गया है। विकास पुरुष नारायण दत्त तिवारी ने आज दिल्ली में साकेत स्थित मैक्स अस्पताल आखिरी सांस ली। एनडी के निधन से राजनीति पाटिर्यों में शोक का माहौल पैदा हो गया है। नाराण दत्त तिवारी देश के पहले ऐसे राजनीतिज्ञ थे, जिन्हें दो-दो राज्य का मुख्यमंत्री होने का गौरव प्राप्त हुआ। आपको बता दे कि आज एन डी तिवारी का जन्मदिन भी है, दिल्ली मैक्स अस्पताल में पिछले लंबे समय से भर्ती एनडी तिवारी का जन्मदिन हॉस्पिटल में मनाया गया था। इस दौरान एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर ने केक खिलाकर उनका जन्मदिन मनाया था। एन डी तिवारी आज 93 साल के एन डी तिवारी ने अपने जन्मदिन पर अंतिम सांस ली।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एनडी तिवारी के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करता हूं. ईश्वर से उनकी दिवंगत आत्मा की शांति व परिजनों को दुःख सहने की प्रार्थना करता हूं.’ तिवारी जी का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है, विरोधी दल में होने के बावजूद उन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर रहकर सदैव अपना स्नेह बनाये रखा। तिवारी के जाने से भारत की राजनीति में जो शून्य उभरा है, उसकी भरपाई कर पाना मुश्किल है। तिवारी जी देश के वित्त मंत्री, उद्योग मंत्री और विदेशमंत्री जैसी अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उत्तराखंड तिवारी जी के योगदान को कभी नहीं भुला पाएगा, नवोदित राज्य उत्तराखंड को आर्थिक और औद्योगिक विकास की रफ़्तार से अपने पैरों पर खड़ा करने में तिवारी जी ने अहम भूमिका निभाई।

 

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular