Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड सरकार के सभी कार्मिकों के लिए कैशलेस ट्रांजेक्शन होगा अनिवार्य

उत्तराखंड सरकार के सभी कार्मिकों के लिए कैशलेस ट्रांजेक्शन होगा अनिवार्य

कल प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने आधार आधारित भीम एप को लांच किया और यहाँ उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सभी कार्मिकों के लिए कैशलेस ट्रांजेक्शन अनिवार्य कर दिया। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार कैशलेस और लेस कैश ट्रांजेक्शन को प्रोत्साहित कर रही है। केंद्र की इस मुहिम से राज्य सरकार ने भी खुद को जोड़ लिया है।

trivendra singh rawat

सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कैश लेस ट्रांजेक्शन के लिए पांच विकल्प दिए गए हैं जिसमे  ‘भीम आधार पे एप’ भी एक है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को अपने कैंप कार्यालय में डिजिधन मेले में भीम एप अनिवार्य करने की घोषणा की। उधर, वित्त ने भी राज्य के सरकारी कार्मिकों के लिए कैशलेस ट्रांजेक्शन अनिवार्य किए जाने का आदेश जारी कर दिया। अपर सचिव वित्त श्रीधर बाबू अद्दांकी ने जारी होने की पुष्टि की।

इस आदेश में उक्त व्यवस्था को प्रोत्साहन के तौर पर अनिवार्य किया गया है। बाद में इस व्यवस्था से मुंह चुराने वालों को दंडित करने का प्रावधान शामिल किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular