Tuesday, March 10, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तराखंड विशेष : ‘स्वर्ग की सीढ़ी’- एक दैविय तीर्थस्थल !!

उत्तराखंड विशेष : ‘स्वर्ग की सीढ़ी’- एक दैविय तीर्थस्थल !!

स्वर्ग की सीढ़ी

स्वर्ग जाने के लिए बनी सीढ़ियों के मिथक और कहानियां देश के कोने-कोने में प्रचलित हैं. पर क्या आपको पता है की ये कोई मिथ्या नहीं, सच हैं. बताते चले आपको पूरी बात :

स्वर्ग : 
यूँ तो प्राकृतिक सुंदरता के लिए कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है. और इसी क्रम में हिमालय की गोद में बसे ऐसे कई स्थल हैं जहां लोगों की गहरी आस्था है. परन्तु क्या आपको पता है की भारतभूमि की देवभूमि कही जाने वाली जगह के भी कई राज़ हैं. उत्तराखंड ही वो जगह है जहा से स्वर्ग की ओर जाया जा सकता है, और लोग जाने की कोशिश भी करते हैं. आज एक और नया पन्ना पलटाते है उत्तराखंड का !

हिन्दू धर्म की मान्यता है की मनुष्य मृत्यु के बाद स्वर्ग या नर्क जाता है पर जीवित जाना असंभव है. इस मार्ग के जरिये मनुष्य बिना शरीर त्यागे स्वर्ग के दर्शन कर सकता है.

आध्यात्मिक सत्य
ये कोई मिथ्या या ऐसी वैसी बात नहीं है अपितु सच है. उत्तराखंड को देवनागरी का स्थान इसीलिए मिला क्यूंकि इस जमीन पर हर देवी देवताओं ने अपने कदम रखे और कईयों का उद्गम स्थान भी रहा. यही वो जगह है जहा स्वर्ग के लिए सीधा रास्ता जाता है. उत्तराखंड के हिमालय की ओर बद्रीनाथ के रस्ते में एक जगह है बन्दरपूँछ, जहा स्थित ‘स्वर्गारोहिणी‘ चोटी से ही स्वर्ग का रास्ता जाता है. महाभारत काल के ग्रंथों में इस स्थान को बहुत महत्व दिया गया है. इसी में बताया गया है युद्धकाल के अंत में पांडव इसी मार्ग से पैदल चलकर स्वर्ग जा रहे थे तो उनका कुत्ता भी उनके साथ गया, पर अंत में विजय सिर्फ युधिष्ठिर की हो पायी थी और बाकि लोग मृत्यु को प्राप्त हो गए. उसी समय से इस मार्ग को तीर्थ स्थल में गिना जाता है.

वैज्ञानिक विशेष

हालाँकि पांडव के बाद किसी रूप में इस बात का अंश नहीं मिला. वैज्ञानिक तत्थ्यों को माने तो पहाड़ो की उचाई के साथ साथ सांस लेने की क्षमता में गिरावट के चलते लोग उन सीढ़ियों को पार नहीं कर पाते. इसीलिए आजतक कोई भी नहीं जान पाया की उन् पहाड़ियों के पीछे कोई नयी दुनिया बसती है या कुछ ओर ही.. बात कुछ भी हो पर कईओं ने कोशिश की पर कामयाबी नहीं मिली. वैसे तो वह के लोग आज भी यकीन मानते है ओर कई तरह की कहानियां बताते हैं, जिसके बारे में हम आपको बाद में बताएंगे.

स्वर्गारोहिणी विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है. कहते हैं यह दैवीय नूर है इसीलिए यह से खूबसूरती अतुल्य है.
तो अगर आपसे कोई कहे की स्वर्ग की सीढियाँ और स्वर्ग नहीं होता तो उन्हें बताना ना भूले की उत्तराखंड ही वो जगह है जहा से वे स्वर्ग की ओर जा सकते हैं…

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2