देहरादून- उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आगाज ही हंगामे के साथ शुरू हुआ। राज्यपाल का अभिभाषण समय से पूर्व कराने का आरोप लगाकर विपक्ष ने सदन के अंदर जमकर हंगामा काटा। विपक्ष विस परिसर की सीढ़ियों पर धरने पर बैठे और उत्तराखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस विधायकों ने वेल पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीएम त्रिवेंद्र रावत के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया राज्यपाल ने अभिभाषण पढ़ना समय से पहले ही शुरू कर दिया था। वहीं, राज्यपाल की तबियत खराब होने की वजह से सदन तीन बजे तक स्थगित कर दिया है।

