Saturday, March 7, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तराखंड: विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर...

उत्तराखंड: विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों और युवाओं को दी शुभकामनाएं….

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रदेश के खिलाड़ियों एवं युवाओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द के जन्म दिवस के अवसर को खेल दिवस के रूप में मनाया जाना अपने आप में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में सदैव ही विशेष महत्व रहा है। खेलों के माध्यम से देश और दुनिया के खिलाड़ी एक मंच पर खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग और सद्भाव बढ़ाने की दृष्टि से भी खेलों का महत्वपूर्ण योगदान है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतिस्पद्र्धाओं में भी अच्छा प्रदर्शन किया है।उन्होंने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा खिलाड़ीयों से मेजर ध्यान चंद के जीवन से प्रेरणा लेकर खेल भावना के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का संकल्प लेने को कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2