उत्तराखंड राज्य मंत्री के पति पर लगा संगीन आरोप!

नैनीताल जिले के निवासी नरेश गंगवार ने एसएसपी नैनीताल को तहरीर दी है। जिसमें नरेश ने उत्तराखंड राज्य मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू पर बहला-फुसलाकर किडनी लेने का आरोप लगाया है (साहू के फार्म हाउस में नौकरी करता है)।
नरेश ने तहरीर में बताया कि गिरधारी लाल साहू ने उसे श्रीलंका ले जाकर उसकी किडनी निकलवा ली है। एसएसपी नैनीताल ने बताया कि हो सकता है कि यह मामला अंग तस्करी का हो। एसएसपी नैनीताल जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि यह पत्र स्पीड पोस्ट से रूटीन डाक में मिला है जिसके तुरंत बाद एसएसपी ने हल्द्वानी कोतवाली एसएचओ को जांच के निर्देश जारी कर दिये हैं।

अब यह तो जांच के बाद ही साफ हो पायेगा कि इसमें कितनी सच्चाई है। लेकिन कानूनन अंग प्रत्यारोपण केवल रिश्तेदारों के बीच ही संभव है और गिरधारी लाल साहू ने अपनी पहली पत्नी के किडनी प्रत्यारोपण के लिए नरेश को अपना भाई बताया था। इस कार्य के लिए गिरधारी लाल साहू अपनी पहली पत्नी वजयंती माला और नौकर नरेश को श्रीलंका ले गए और वहां इस कार्य को अंजाम दिया लेकिन भारत लौटने के बाद गिरधारी लाल साहू नरेश के साथ किए अपने वादों से मुकर गए। जिससे हताश होकर नरेस ने पहले तो मीडिया का सहारा लिया उसके बाद उसने एसएसपी नैनीताल को अपनी तहरीर लिखित में दी।
अभी पुलिस सूत्र कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं और किसी प्रकार की जानकारी नहीं दे रहे, आखिर ऐसा क्यों, बड़ा सवाल। साथ ही इस पूरे वाक्या में राज्यमंत्री रेखा आर्य का कहना है कि यह आरोप पूरी तरह गलत है ऐसे में अब जांच के बाद ही दूध का दूध और पानी का पानी हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here