उत्तराखंड मे कांग्रेस करने वाली है बड़ा धमाका!

देहरादून- कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 16 मार्च को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे है। रैली की तैयारियां कर रहे कांग्रेस के नेता 16 मार्च को बडा धमाका करने का भी दावा कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि भाजपा के किसी नेता को कांग्रेस में शामिल किया जाएगा। पार्टी के सूत्र कहते हैं कि इस मुद्दे पर हाईकमान के स्तर पर बात चल रही है। लेकिन, भाजपा से कौन नेता आएगा, यह खुलासा नहीं किया जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने खुद इस मुद्दे को हवा दी है। ये नेता कुछ दिनों से इसके संकेत देते आ रहे हैं। पिछले दिनों हल्द्वानी में राज्य प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने मीडिया से कहा था कि भाजपा के बड़े नेता उनके संपर्क में हैं। अब जबकि राहुल खुद देहरादून आ रहे हैं और चुनावों का बिगुल भी बज चुका है तो ऐसे में कांग्रेस के दावे की सच्चाई 16 मार्च को ही सामने आएगी। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने इस रैली के लिए एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि यह रैली निसंदेह ऐतिहासिक रहेगी। उन्होंने कहा कि इस रैली में सिर्फ राज्य के लोग ही शामिल होंगे। भाजपा की तरह यूपीए हरियाणा और दिल्ली से भीड़ नहीं ढोई जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here