देहरादून- आने वाले दो दिनों में देहरादून समेत उत्तराखंड के छह जिलों में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 24 और 25 जुलाई को देहरादून के साथ नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर और पौड़ी जिले में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज भी ज्यादातर स्थानों पर बादल छाये रहने का अनुमान है। कुछ इलाकों में गरज और चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती है। राज्य के छह जिलों में भारी बारिश होने की संभावना के चलते अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।



