Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तराखंड में 16 जून से बदलेगा मौसम का मिजाज, लोगों को मिलेगी...

उत्तराखंड में 16 जून से बदलेगा मौसम का मिजाज, लोगों को मिलेगी चिलचिलाती गर्मी से राहत…..

देहरादून- मौसम विभाग ने उत्तराखंड में कुछ दिन बाद गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 16 जून से मौसम का मिजाज बदलेगा और 17 और 18 जून को ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं गुरुवार की सुबह से ही प्रदेश के कई इलाकों चटक धूप खिली जिसे दिन भर उमस बनी रही। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से मौसम का अलग ही रंग देखने को मिल रहा है। ज्यादातर क्षेत्रों में रात को तेज रफ्तार आंधी चल रही है। साथ में बूंदाबांदी भी हो रही है। वहीं दिन में तेज धूप से गर्मी और उमस हो रही है। पिछले तीन दिनों से लगातार दून में इस तरह का मौसम बना हुआ है। इससे रात के तापमान में थोड़ी कमी आ रही है। जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल रही है। लेकिन सुबह होते ही मौसम साफ हो जाता है, जिससे पूरे दिन तेज धूप खिली रहती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2