हाथियों के घर कहे जाने वाले उत्तराखंड में हाथियों की गणना मंगलवार को वनकर्मियों द्वारा शुरू कर दी गयी है। यह गणना यमुना से लेकर शारदा नदी तक राजाजी व कार्बेट टाइगर रिजर्व समेत 11 वन प्रभागों में करीब 6643.5 वर्ग किमी में फैले हाथियों के बसेरे में इनकी गिनती 27 मई तक चलेगी।
प्रमुख वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक डीवीएस खाती के मुताबिक केंद्र सरकार के निर्देशानुसार लीद क्षय विधि से यह गणना होगी। राज्य में 2015 में हुई हाथियों की गणना के अनुसार तब राज्य में तब यहां गजराज की संख्या 1779 थी और अब इसमें वृद्धि की संभावना बताई जा रही है।