Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में सौ साल पार बुजुर्ग वोटरों में गजब का उत्साह, कोई...

उत्तराखंड में सौ साल पार बुजुर्ग वोटरों में गजब का उत्साह, कोई गोद मे आया तो किसी ने कंधे पर पहुंचकर किया मतदान……

देहरादून- उत्तराखंड के सौ साल पार बुजुर्ग वोटरों में गजब का उत्साह देखने को मिला। कोई अपने बच्चों को कंधे पर बूथ पर लेकर आया तो किसी ने कंधे पर उन्हें पहुंचाया। उत्तरकाशी के रनाडी गांव में वोट डालने 103 और 105 वर्ष की बुजुर्ग महिलाएं पहुंची। ऊधम सिंह नगर पुलिस ने वोट डालने में असहाय की मदद की। स्पेशल ट्रबल पुलिस में नियुक्त आरक्षी गजेंद्र बिष्ट द्वारा निर्वाचन क्षेत्र बाजपुर (बेरिया) में असहाय वृद्ध महिला को वोट डालने के लिए गोद में उठाकर बूथ पर ले जाया गया। इनकी उम्र 100 साल से ज्यादा बताई जा रही है।टिहरी की धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के जौनपुर विकास खण्ड के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज बंगसील बूथ 51 में 100 वर्षीय वृद्ध महिला कम्मा देवी ने अपने मत का प्रयोग किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कम्पा देवी युवाओं के लिए प्ररेणा हैं। सितारगंज में 80 वर्षीय रामकली बीमारी की हालत में पोती कि गोदी में वोट डालने पहुंची। पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में 105 वर्षीय खीमुली देवी पत्नी रामसिंह अपने पुत्र साधू सिंह के साथ मतदान केंद्र पहुंची। देवप्रयाग के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गया प्रसाद पंचभैया ने 101 साल की उम्र में वोट दिया। पैर में काफी दिक्कत होने के बाद भी महेशी देवी वोट देने मतदान केंद्र पहुंचीं। रुद्रपुर के सुभाष कॉलोनी निवासी सवित्रि मंडल (120 उम्र) को वोट डालने के बूथ तक परिजन लेकर आए।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular