देहरादून। प्रदेश की बहनों को परिवहन निगम ने रक्षाबंधन वाले दिन बस में फ्री में यात्रा करने का तोहफा दिया है। राखी पर विशेष तौर पर यह स्क्रीम देश के कई राज्यों में लागू की गई है।
उत्तराखंड परिवहन मंत्री ने बताया कि गुरूवार यानी रक्षाबंधन वाले दिन महिलाएं राज्य में कही भी निशुल्क यात्रा कर पाएगी। परिवहन मंत्री नवप्रभात का कहना है कि राखी पर महिलाओं को प्रदेश सरकार की तरफ से यह तोहफा दिया गया है। जिससे महिलाए आसानी से अपने भाईयों को राखी बांधने राज्य में कही भी आ जा सकती है। परिवहन मंत्री ने बताया कि राज्य में परिवहन निगम की 900 बसें संचालित की जा रही है। परिवहन निगम की किसी भी बस में महिलाएं 24 घंटे का निशुल्क सफर रक्षाबंधन वाले दिन कर पाएगी।