उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, रुक-रुक कर हो रही है बारिश……

देहरादून- उत्तराखंड के चार जिलों में आज ओले गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ में ओले गिरने का अनुमान जताया है। वहीं आज दोहपर बाद राजधानी देहरादून में अचानक बादल छा गए और रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। जिससे एक बार फिर ठंड में इजाफा हो गया। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी हल्के बादल छाए रहे। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि ज्यादातर इलाकों में गरज के साथ बूंदाबांदी होने के आसार हैं। विभाग की मानें तो मौसम का यह मिजाज मंगलवार को भी बना रहेगा। हालांकि 13 मार्च को राहत मिल सकती है, जबकि 14 मार्च को फिर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here