Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में बिजली के साथ पानी भी महंगा हुआ

उत्तराखंड में बिजली के साथ पानी भी महंगा हुआ

इस वित्तीय वर्ष में आपको बिजली के साथ ही पानी की भी अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। उत्तराखंड जल संस्थान ने पानी के घरेलू कनेक्शनों पर बिल में नौ से 11 और व्यावसायिक कनेक्शनों पर 15 फीसद तक की वृद्धि कर दी है। बिल की नई दरें उपभोक्ताओं पर एक अप्रैल से लागू कर दी गई हैं।

जल संस्थान ने प्रदेश में पानी के बिल के लिहाज से घरेलू कनेक्शनों को दो वर्गो में बांट रखा है। पहले वर्ग में उन उपभोक्ताओं को रखा गया है, जो नगर निगम को शून्य से 3500 रुपये सालाना तक हाउस टैक्स अदा करते हैं। ऐसे उपभोक्ताओं के पानी के बिल में नौ फीसद की वृद्धि की गई है। दूसरे वर्ग में वह उपभोक्ता हैं, जो नगर निगम को हाउस टैक्स के रूप में 3500 रुपये से ज्यादा भुगतान करते हैं। इस वर्ग के बिल में जल संस्थान ने 11 फीसद की वृद्धि की है। वहीं, व्यावसायिक कनेक्शन धारकों को अब पानी के बिल में 15 फीसद अतिरिक्त भुगतना करना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular