देहरादून- उत्तराखंड़ में मौसम ने करवट ले ली है। अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में आज हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार है। इसी कडी में राजधानी देहरादून में आज सुबह से ही हल्के बादल छाये हुए है। वहीं मौसम विभाग ने चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने की संभावना जताई है। जबकि चार पहाड़ी जिलों में निचले क्षेत्रों में भी हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बर्फ भी गिर सकती है। इसके अलावा चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले सभी क्षेत्रों में बर्फ गिरने का अनुमान है। अन्य सभी स्थानों पर मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि दून समेत आसपास के इलाकों में मौसम सामान्य रहेगा। प्रदेश के अन्य सभी क्षेत्रों में भी धूप खिली रहने का अनुमान है।



