देहरादून- उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में शुक्रवार रात से अगले 24 घंटों के दौरान ओले गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने बारिश और ओले गिरने की संभावना को देखते हुए चेतावनी जारी की है। राजधानी समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही हल्के बादल छाये हुए है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में ज्यादा ओले गिर सकते हैं। वहीं, अन्य क्षेत्रों में भी बादल छाये रह सकते हैं। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राजधानी दून समेत आसपास के इलाकों में हल्के बादल छाये रहेंगे। वहीं कई पर्वतीय क्षेत्रों मे ओलावृष्टि की संभावना है।