देहरादून- उत्तराखंड में मौसम ने आज फिर करवट बदली है। सुबह से ही राजधानी देहरादून समेत मैदान के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। वहीं, मौसम विभाग ने पांच जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिले के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में बेहद हल्की बर्फ भी गिर सकती है। राज्य के अन्य सभी क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।



