Wednesday, March 11, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ी इलाकों बारिश के आसार…

उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ी इलाकों बारिश के आसार…

देहरादून- उत्तराखंड में आज सुबह मौसम ने फिर करवट बदली। कई जगह बादल और कोहरा छाया हुआ है तो कहीं पर धूप खिलने से ठंड से राहत मिली है। चमोली, टिहरी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में सुबह से ही मौसम खराब है। कोहरा और बादल छाने से ठंड में भी इजाफा हुआ है। वहीं पिथौरागढ़, पंतनगर, रुद्रपुर, सितारगंज, काशीपुर, रामनगर और नैनीताल में हल्की धूप खिली है। राजधानी देहरादून समेत मैदानी इलाकों में भी हल्की धूप होने से राहत है। वहीं मौसम विभाग ने चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में बारिश की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सुबह के समय कुछ क्षेत्रों में कोहरा छाया रहेगा। पहाड़ में हल्की बारिश से ठंडक बढ़ने की संभावना है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2