Friday, February 27, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तराखंड में पहली बार होने जा रहा है ड्रोन फेस्टिवल, इस फेस्टिवल...

उत्तराखंड में पहली बार होने जा रहा है ड्रोन फेस्टिवल, इस फेस्टिवल मे ड्रोन दिखायेगा हैरतअंगेज करतब…….

देहरादून- उत्तराखंड सरकार की पहल पर देवभूमि मे पहली बार 26 और 27 फरवरी को ड्रोन फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। इसमें देश भर की ड्रोन बनाने और इस्तेमाल करने वाली सरकारी व निजी कंपनियां भाग लेंगी। फेस्टिवल में रिमोट कंट्रोल से उड़ने वाले ड्रोन विमान की तरह हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। आईटी पार्क सहस्त्रधारा रोड में प्रदेश सरकार और ड्रोन एप्लीकेशन एंड रिसर्च सेंटर की ओर से संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया जाएगा। जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। सरकारी एजेंसियों और ड्रोन बनाने व इस्तेमाल करने वाली निजी क्षेत्र की कंपनियों को एक जगह जुटाने की दिशा में त्रिवेंद्र सरकार ने यह अनूठी पहल की है। इसी के तहत 26 और 27 फरवरी को दो दिवसीय अखिल भारतीय ड्रोन फेस्टिवल मनाया जाएगा। इसमें ड्रोन की पांच अलग-अलग श्रेणियों में प्रतियोगिता, प्रदर्शनी व जानकारी के लिए तकनीकी सत्र होगा। प्रदेश सरकार इस फेस्टिवल को इन्वेस्टर्स समिट का दूसरा चरण मान रही है। इसका मुख्य उद्देश्य देशभर की ड्रोन कंपनियां उत्तराखंड बुलाकर निवेश के लिए प्रोत्साहित करना है। सूचना प्रौद्योगिकी विकास प्राधिकरण (आईटीडीए) के निदेशक अमित सिन्हा का कहना है कि अब तक देश में रिसर्च, सरकार व उद्योग जगत के बीच ड्रोन के विकास और इस्तेमाल के मामले में एक बड़ा गैप रहा है। फेस्टिवल इसी दूरी को कम करेगा और विकास के लिए इस तकनीक का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग हो सकेगा। इस दौरान ड्रोन की पांच अलग-अलग श्रेणियों की प्रतियोगिता होगी। जिसमें ड्रोन दौड़, इमेज एनालिसिस, धनवंतरी, ड्रोन पे लोड चैलेंज, फ्लाइंग आईज शामिल है। प्रत्येक श्रेणी की प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार एक लाख और द्वितीय पुरस्कार पचास हजार रुपये का दिया जाएगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2