Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में तेजी से पैर पसार डेंगू, मरीजों के लिए बनाए आइसोलेशन...

उत्तराखंड में तेजी से पैर पसार डेंगू, मरीजों के लिए बनाए आइसोलेशन वार्ड, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट।

उधम सिंह नगर/जसपुर – मौसम के रुख में बदलाव को लेकर वायरल के रूप में खांसी जुकाम बुखार जैसी बीमारियों ने पैर पसार रही है। अब बदलते मौसम के बाद उत्तराखंड में तेजी से डेंगू का प्रकोप फैलता नजर आ रहा है। जिसको लेकर उधम सिंह नगर जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है।

बता दें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ हितेश शर्मा ने बताया कि अभी तक जसपुर में डेंगू का लक्षण किसी मरीज में नहीं आया लेकिन वायरल का प्रकोप जमकर बरस रहा है। वायरल मरीजों में प्रतिदिन इजाफा हो रहा है, लगातार उन मरीजो को चिकित्सा सुविधा दी जा रही है।

डेंगू को लेकर जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह अलर्ट है। डेंगू के मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड तैयार करा रखा है।

वही डॉक्टर हितेश शर्मा ने जनता से अपील है कि अपने आसपास नालों में नालियों व गड्ढों में जलभराव ना होने दें। जलभराव होने के चलते ही डेंगू के मच्छर जन्म लेते है, किसी भी हालत में जलभराव ना होने दें।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular