Friday, March 13, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तराखंड में ठंड़ ने तोड़ा रिकाॅर्ड, पिछले पांच साल में फरवरी की...

उत्तराखंड में ठंड़ ने तोड़ा रिकाॅर्ड, पिछले पांच साल में फरवरी की सबसे सर्द शुक्रवार की रात ….

देहरादून- राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री तक पहुंच गया। यह पिछले पांच सालों में फरवरी का सबसे कम तापमान है। इससे पहले वर्ष 2015 में पारा 4.1 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने आज तापमान में करीब आधा डिग्री और कमी आने की संभावना जताई है। बता दें शुक्रवार सुबह से राजधानी और आसपास के इलाकों में धूप खिली रही। हालांकि शाम होते-होते आसमान बादलों से घिर गया और सर्द हवाएं चलने लगी। इस दौरान आसपास के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी भी शुरू हो गई। शाम होते-होते मौसम में ठंड काफी बढ़ गई। रात को पारा 4.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान करीब चार डिग्री तक पहुंच सकता है। इससे पहले वर्ष 2015 में फरवरी का न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री पहुंचा था। वर्ष 2019 में पांच, 2018 में 5.4 और 2017 में 6.8 डिग्री फरवरी में न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया था। पिछले दस वर्षों के दौरान 2012 में फरवरी की रात सबसे सर्द रही थी, जब पारा 2.6 डिग्री पहुंच गया था। ऑल टाइम रिकॉर्ड एक फरवरी 1905 का है, जब दून में न्यूनतम तापमान (माइनस) -1.1 रिकॉर्ड किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2