Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तराखंड में आठ सौ किलोमीटर सिंगल लेन सड़कें होंगी डबल लेन

उत्तराखंड में आठ सौ किलोमीटर सिंगल लेन सड़कें होंगी डबल लेन

प्रतिकात्मक फ़ोटो

देहरादून। राज्य की सिंगल लेन सड़कों को अब डबल लेन बनाने की तैयारी है। पहले चरण में आठ सौ किमी सड़कों को डबल लेन करने की योजना बनाई गई है। सड़कों की स्थिति अच्छी होने से जहां लोगों का  सफर आसान होगा वहीं, समय भी कम लगेगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से तैयार प्रस्ताव के अनुसार पहले चरण में 500 किमी के करीब राष्ट्रीय राजमार्गों को डबल लेन बनाया जाएगा। इसके लिए डीपीआर का काम शुरू कर दिया गया है। केंद्र की मंजूरी मिलते ही चौड़ीकरण पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा सरकार राज्य के अधीन आने वाले प्रमुख स्टेट हाईवे और जिला मार्गों की सूरत बदलने की भी योजना है। इसके लिए तकरीबन तीन सौ किमी सड़कों को डबल लेन किया जा रहा है।इसमें से 234 किमी सड़क टिहरी झील के चारों ओर की है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्टेट सेक्टर के बजट से इन सड़कों को डबल लेन किया जाएगा। राज्य में ऑल वेदर रोड के तहत चौड़ी सड़कें बनने से सफर आसान हो रहा है। इससे एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने में समय की बचत भी हो रही है।अब अन्य सड़कों के भी डबल लेन होने से सफर आसान होगा। सबसे पहले त्यूणी से मलेथा सड़क को डबल लेन किया जा रहा है। उसके बाद ऋषिकेश-यमकेश्वर रानीखेत सड़क को डबल लेन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2