देहरादून- उत्तराखंड के पांच पहाड़ी जिलों में आज हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, अन्य इलाकों में हल्के बादल छाये रह सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्के बादल छाये रह सकते हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में बारिश की संभावना बेहद कम है। राजधानी देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में भी हल्के बादल छाये रह सकते हैं। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को हल्की बारिश भी हो सकती है।