देहरादून- उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में आज भी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा अगले 24 घंटों के दौरान पहाड़ी इलाकों में ओले गिरने की संभावना है। कुछ मैदानी इलाकों में 70 किमी तक की गति से आंधी आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी दून समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाये रहने का अनुमान है। अधिकांश इलाकों में गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। राज्य के लगभग सभी पहाड़ी इलाकों में बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। दूसरी ओर मैदानी इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चलेगी। आंधी की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। दून में भी बादल छाये रहने, बारिश और तेज रफ्तार आंधी के आसार हैं। बारिश और आंधी से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी हो सकती है।



