
उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमितों का आकंडा चार हजार के पार पहुंचा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक आज सूबे में कोरोना के 4368 नए केस मिलें, तो वहीं 44 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। सूबे में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 35864है तो वहीं आज 1748लोगों ने आज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। आज सबसे ज्यादा 1670पॉजिटिव केस देहरादून में मिले जबकि हरिद्वार में 1144, नैनीताल में 438 और ऊधम सिंह नगर में 200 और पौड़ी जिले में 390 कोरोना के नए केस मिले।





