Monday, February 23, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तराखंड पुलिस ग्रेड पे मामले में जल्द होगी अहम बैठक, शासकीय प्रवक्ता...

उत्तराखंड पुलिस ग्रेड पे मामले में जल्द होगी अहम बैठक, शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने पुलिस जवानों से संयम रखने की अपील की….

पुलिस जवानों के 4600 ग्रेड पे देने के मसले को लेकर 27 या 28 जुलाई को अहम बैठक होने जा रही है। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल का कहना है कि 27 व 28 जुलाई को महत्वपूर्ण बैठक होगी। जिसमें ग्रेड पे के बारे में चर्चा की जाएगी। उनका कहना है कि उनकी अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है । इस बैठक में जवानों के मसले के बारे में चर्चा की जाएगी एसआई के सापेक्ष 20 साल की सेवा दे चुके पुलिस कांस्टेबल को 4600 ग्रेड पे देने की बात कही जा रही है। देखना होगा कि इस मसले में सरकार क्या फैसला करती है ? वही सुबोध उनियाल ने जवानो से सयम बरतने की अपील भी की और जल्द समाधान का भरोसा भी दिलाया.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2