केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड के चार दिवसीय दौरे पर गुरुवार को देहरादून पहुंच गए है। राजधानी के जीटीसी हैलीपैड पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय ग्रह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पुलिस के आधुनिकीकरण की केंद्रीय योजनाओ से उत्तराखंड को भी फायदा मिलेगा।
देर शाम मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अकादमी पहुंचे गृहमंत्री का अकादमी निदेशक उपमा चौधरी ने स्वागत किया. उनके मसूरी दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने कङी सुरक्षा व्यवस्था की है. एसबीएस अकादमी के चप्पे चप्पे पर पुलिस के साथ ही आईटीबीपी और पीएसी के जवान तैनात हैं।




