देहरादून- भाजपा ने श्रीनगर और बाजपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने श्रीनगर में अध्यक्ष पद पर सरोजनी रावत व बाजपुर में राजकुमार को उम्मीदवार बनाया है। दोनों निकायों में पार्षद पद पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की घोषणा जिले स्तर पर की जाएगी। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि प्रत्याशियों का चयन प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने वरिष्ठ पदाधिकारियों से विचार विमर्श के बाद किया है। उन्होंने बताया कि देहरादून नगर निगम के वार्ड 61 में पार्षद के रिक्त पद पर नीतू बाल्मीकि और ऋषिकेश नगर निगम के वार्ड 3 में प्रियंका यादव को प्रत्याशी घोषित किया गया है। बता दें कि चुनाव आठ जुलाई 2019 को चुनाव होंगे।





