Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तराखंड:- खाई मे गिरी आल्टो कार, चालाक की मौके पर मौत, एक...

उत्तराखंड:- खाई मे गिरी आल्टो कार, चालाक की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर……

उत्तराखंड- उत्तराखंड में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। कर्णप्रयाग से जाख के लिए जा रही आल्टो कार खाई में जा गिरी। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, कार जाख गांव के ही हरि सिंह पुत्र प्रेम लाल चला रहे थे। कार में एक और सवारी थी। सुबह तकरीबन 8:30 बजे कार अनियन्त्रित होकर कंडेला के पास 250 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई।
इससे पहले कि कोई मदद मिलती चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायल पदमेंद्र सिंह पुत्र पुरन सिंह को रेस्क्यू कर स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग पहुंचाया। घायल की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2