Tuesday, February 24, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त, देहरादून...

उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त, देहरादून के सभी स्कूल बंद…..

देहरादून- आज सुबह से ही राजधानी देहरादून में रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। सुबह 10 बजे बाद अचानक तेज बौछारें पड़ने लगीं। जिससे जल भराव की स्थिति पैदा हो गई। बता दें कि राजधानी समेत प्रदेश के सात जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस पर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए आज देहरादून जिले के सभी स्कूल बंद किए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी आशारानी पैन्यूली ने इसके आदेश जारी किए। मौसम विभाग के अनुसार दून के अलावा नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, चमोली, हरिद्वार और पौड़ी में भारी बारिश का अनुमान है। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में दो अगस्त तक लगातार बारिश होने की संभावना है। 31 जुलाई से दो अगस्त के दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2