उत्तराखंड के कई इलाकों में आज तड़के महसूस किए गए भूकंप के झटके, बागेश्वर का गोगिना रहा केंद्र…..

देहरादून- उत्तराखंड के कई इलाकों में आज तड़के भूकंप में झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बागेश्वर जिले का गोगिना में था। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.7 बताई जा रही है। वहीं बागेश्वर में भूकंप के झटके से एक मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। सुबह करीब 6.30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। कर्णप्रयाग, श्रीनगर, चमोली, पिथौरागढ, बागेश्वर और नैनीताल जिले में महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक कहीं से जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है। बागेश्वर जिले की तहसील दुगनाकुरी में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। बसंती देवी उम्र 42 वर्ष पत्नी लच्छी राम व रीता उम्र 11 वर्ष पुत्री लच्छी राम को को मकान क्षतिग्रस्त होने से हल्की चोट आयी हैं। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया है। प्रभावित परिवार को तहसील प्रशासन द्वारा तत्काल सहायता के रूप में 3800 रुपए, दो कम्बल और एक आपदा राहत किट दिया गया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here