Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तराखंड के कई इलाकों में आज भारी बारिश के आसार…..

उत्तराखंड के कई इलाकों में आज भारी बारिश के आसार…..

देहरादून- उत्तराखंड के कई इलाकों में आज भारी बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राजधानी दून समेत गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि दिन में दो से तीन दौर की बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में गरज और चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने का अनुमान है। लेकिन विभाग के अलर्ट के बीच सुबह से देहरादून सहित अन्य इलाकों में मौसम साफ रहा। उत्तरकाशी, यमुनोत्री और बदरीनाथ धाम में तड़के बारिश हुई। वहीं रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक हल्के बादल छाये रहे। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और गंगोत्री राजमार्ग पर आवाजाही सुचारू है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2