देहरादून- उत्तराखंड के 6 पर्वतीय जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को 24 घंटे तक बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश भी हो सकती है। संबंधित सभी विभागों को आगाह कर दिया गया है। लोगों को बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और सड़क पर सफर न करने की सलाह भी दी जा रही है। हालांकि देहरादून में मौसम सामान्य रहेगा।



