Monday, February 23, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तराखंड के इन शहरों में जनसभा को संबोधित करेंगे अन्ना हजारे..

उत्तराखंड के इन शहरों में जनसभा को संबोधित करेंगे अन्ना हजारे..

प्रसिद्ध समाज सेवी अन्ना हजारे दो दिन के लिए उत्तराखंड आ रहे हैं। अन्ना 14 फरबरी को दोपहर एक बजे श्रीनगर मे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अगले दिन अन्ना 15 फरबरी को टिहरी गढ़वाल मे जनसभा को संबोधित करने के बाद वह उसी शाम को दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

भ्रष्टाचार के विरूद्ध लोकपाल आंदोलन से जनता को  को जगाने वाले प्रसिद्ध समाज सेवी अन्ना हजारे दो दिन के लिए उत्तराखंड आ रहे हैं। देहरादून प्रेस क्लब में टीम अन्ना हजारे के उत्तराखंड समंवयक भोपाल सिंह चौहान ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी देते हुए बताया कि भ्रष्टाचार विरोधी जन आंदोलन के तहत अन्ना हजारे 23 मार्च से दिल्ली में अनशन शुरू कर रहे हैं। इससे पहले आंदोलन के समर्थन में टिहरी और श्रीनगर में जनसभाएं आयोजित की जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2