उत्तराखंड के इन पांच जिलों में आज से 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट……

देहरादून- उत्तराखंड के पांच जिलों में मंगलवार रात से अगले 48 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इनमें देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और चमोली शामिल हैं। इसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाये रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है। जबकि, पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। राजधानी के कई इलाकों में गरज और चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं सोमवार को बादल छाये रहने और बारिश के बावजूद राजधानी दून में गर्मी और उमस के स्तर में बढ़ोत्तरी हुई। दिन में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई और यह 25.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here