Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के अविनाश कुंवर अमेरिका में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व....

उत्तराखंड के अविनाश कुंवर अमेरिका में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व….

देहरादून- उत्तराखंड के टेनिस खिलाड़ी अविनाश कुंवर अमेरिका में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन ने अविनाश कुंवर का चयन चार सदस्यीय टीम मे किया है। यह टीम अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में प्रतिभाग करेगी। अमेरिका के मियामी बीच स्थित फ्लोरिडा में 20 से 27 अक्टूबर तक यंग सीनियर्स टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। यह पहला मौका है, जब उत्तराखंड के किसी टेनिस खिलाड़ी को भारतीय टीम में जगह मिली है। अविनाश प्रदेश के नंबर वन खिलाड़ी रह चुके हैं, और पांच बार ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में खेल चुके हैं। अविनाश पिछले 15 साल से खेलने के साथ ही बतौर प्रशिक्षक टेनिस की प्रतिभाओं को तराश रहे हैं। 2017 में अविनाश ने पोखरा नेपाल में हुए आइटीएफ सीनियर टेनिस टूर्नामेंट के वेटरन पुरुष युगल में लगातार दो खिताब अपने नाम किए। वहीं, मुजफ्फरनगर में हुए आइटीएफ सीरीज ग्रेड थ्री इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट में वह उपविजेता रहे। वर्तमान में वेटरन 40 प्लस आयु वर्ग में अविनाश की युगल वर्ग में 112 विश्व रैंकिंग है। अविनाश ने बताया कि पहली बार एसोसिएशन की ओर से भारतीय टीम में उन्हें शामिल किया गया है और यह उनके लिए बहुत खुशी की बात है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि अमेरिका में भारत के लिए खिताब जीतने में भारतीय टीम निश्चित ही कामयाब रहेगी और उत्तराखंड़ राज्य गठन के बाद यह पहला मौका है जब प्रदेश के खिलाड़ी को किसी आयु वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल रहा है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments