Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तराखंड का एक ऐसा शहर जिसके आकर्षण से खींचे आते है देश-विदेश...

उत्तराखंड का एक ऐसा शहर जिसके आकर्षण से खींचे आते है देश-विदेश के सैलानी!

 उत्तराखंड का एक शहर,जिसके आकर्षण से देश ही नहीं विदेशी सैलानी खींचे चले आते है.. मसूरी लोकप्रिय रूप से पहाड़ियों की रानी के रूप में जाना जाता है, इस आकर्षक हिल स्टेशन ने एक विदेशी लेखक को अपना देश ही नहीं बल्कि घर-बार छोडने को मजबूर कर दिया है,हम बात कर रहे है महान लेखक रस्किन बॉन्ड की. जब आप रस्किन बॉन्ड की “रेन इन द माउंटेन”,डस्ट ऑन द माउंटेन और विद लव्स फ्रॉम हिल्स कहानी पढ़ते होंगे तो आप जरूर सोचते होंगे की कितनी सुन्दर होगी यह जगह, जिसके लिए लेखक रस्किन बॉण्ड ने अपना देश और घर दोनों ही छोड़ दिया है

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से 34 किलोमीटर दूर पांच हजार फिट की ऊंचाई पर बसा शहर मसूरी भारत में एक सुंदर पहाड़ी स्टेशन है जिसकी खूबसूरती देखकर रचनाए बहार आने को बेताब कर देती है यह उन लोगों के लिए उत्कृष्ट राहत प्रदान करता है जो मैदानी इलाकों की गर्म उथल-पुथल से राहत चाहते हैं, खासकर क्योंकि यह केवल सप्ताहांत यात्रा करने के लिए राजधानी के करीब है। इसके अलावा, केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हरिद्वार, ऋषिकेश जैसे प्रमुख हिंदू तीर्थस्थल की जगह इस स्थान से दूर नहीं हैं।

1820 में, ब्रिटिश सेना के कप्तान यंग इस जगह की सुंदरता से प्रभावित था और इसे अपने निवास बना दिया। इसकी खोज के बाद, यह हिल स्टेशन धीरे-धीरे शिक्षा, व्यापार, पर्यटन और सौंदर्य केंद्र के रूप में विकसित हुआ।

मसूरी (स्थान देखने के लिए)
मॉल रोड का आकर्षण

यदि आप मॉल रोड का मजा लेना चाहते हो, तो शाम ढलने के बाद होटल से बहार निकले, खाने-पीने से लेकर, मसूरी से देहरादून का नजारा देखकर आप अचंभित हो जाएंगे. मानो आपको ऐसा लगाएगा जैसे आप स्वर्ग में गम रहे हो….

गन हिल

गन हिल मसूरी की दूसरी सबसे ऊंची चोटी अंग्रेजो के ज़माने का दर्शनीय स्थल है यंहा पर आप रोपवे की सवारी का आनंद के साथ साथ रोमांच का मजा लें सकते है, गन हिल हिमालय पर्वतमालाओं जैसे बंदरपंच, श्रीकांत, पिथवारा और गंगोत्री समूह आदि के एक सुंदर दृश्य प्रदान करता है यंहा पर भारत के प्रथम सर्वेयर जनरल सर जॉज्र एवरेस्ट हॉउस है विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउन्ट एवरेस्ट का नाम इन्ही के नाम पर रखा गया है
केम्पटी फॉल

अगर आप मसूरी घूमने गए और मसूरी के केम्पटी फॉल का आपने दीदार नहीं किया तो क्या किया,मसूरी से 15 किलोमीटर दूर 4500 फिट की उचाई पर यह सबसे बड़ा और खूबसूरत झरना है
कंपनी गार्डन

मसूरी के कंपनी गार्डन में कुदरत का खूबसूरत उद्यान वाला एक पिकनिक स्थल है यंहा बोटिंग सुविधाओं के साथ एक कृत्रिम मिनी झील। यंहा रिक्शा या कार द्वारा आया जा सकता है

लाल टिब्बा

लाल टिब्बा, मसूरी में सबसे ऊंचा पुराना आबादी वाला स्थान लन्ढौर क्षेत्र में स्थित है, इस स्थान से हिमालय हिमपात देखने का आनंद प्राणपोषक है

केमल बेक रोड

यह रिलक हॉल के निकट कुलरी बाजार से शुरू होता है और करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर लाइब्रेरी बाजार में समाप्त होता है। केमल बेक रोड का मुख्य आकर्षण घुड़सवारी, हिमालय के सूर्यास्त दृश्य शानदार है मोमसुरी पब्लिक स्कूल के निकट स्थित जगह से कैमल की रॉक एक जीवन के समान दिखती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2