जानिए क्यों उत्तराखंड कांग्रेस एक महीने के लिए ‘वंदे मातरम्’ नहीं गाएगी !

उत्तराखंड कांग्रेस ने गुरुवार को कहा किएक महीने के लिए ‘वंदे मातरम’ पार्टी के आधिकारिक कार्यक्रमों में नहीं गाया जाएगा ।

उत्तराखंड के मंत्री धन सिंह रावत ने कहा था कि जो लोग उत्तराखंड में रहना चाहते हैं उन्हें वन्दे मातरम गाना अनिवार्य होगा । रावत ने यह भी कहा था कि पूरे राज्य के स्कूलों में राष्ट्रीय गीत का गायन अनिवार्य किया जा रहा है।

राज्य कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा, “वे लोगों पर ऐसी चीजें नहीं थोप सकते हैं, मैं घोषणा करता हूं कि हम अपने कार्यक्रमों में वंदे मातरम को एक महीने के लिए नहीं गायेंगे।”

कांग्रेस के नेता के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए, राज्य भाजपा प्रमुख अजय भट्ट ने कहा कि हर आधिकारिक कार्यक्रम को राष्ट्रीय गीत के गायन के साथ समाप्त करने की पुरानी परंपरा का विरोध करते हुए कांग्रेस ने केवल अपनी अवनतिशील संस्कृति को प्रतिबिंबित किया हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here