Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तराखंड अब किसी भी आपातकाल सेवा के लिए सिर्फ 112 करे डायल!

उत्तराखंड अब किसी भी आपातकाल सेवा के लिए सिर्फ 112 करे डायल!

आपको यदि कोई आपातकालीन कॉल करनी है तो आपको अलग अलग नंबर डायल करने होंगे है स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 108, पुलिस के लिए 100 नंबर, फायर बिग्रेड के लिए 102 और इसी तरह अन्य सुविधाओं के लिए अलग नंबर है लेकिन अब उत्तराखंड में आप 112 नंबर डायल कर किसी भी आपात का नंबर की सेवाएं ले सकेंगे . जल्द ही भारत सरकार की योजना के तहत उत्तराखंड में112 नंबर शुरू होने जा रहा है जिसके जरिए आप किसी भी आपातकाल नंबर पर बात कर अपनी समस्या बता सकते हैं  इसी को लेकर आईटीडीए द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आपातकालीन नंबरों से संबंधित सभी विभागों के अधिकारी रहे  मौजूद । आइटीडीए डायरेक्टर अमित सिन्हा ने बताया लोगों में जागरूकता लाने के लिए यह कार्यशाला आयोजित की गई. उन्होंने कहा कि जनता को आपातकालीन नंबर को डायल करने में कई तरह की दिक्क़ते आती है । लेकिन अब इन सब नंबरों की जगह सिर्फ 112 डायल कर किसी भी आपातकाल नंबर पर बात कर सकते है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2