उत्तरप्रदेश में कोरोना संक्रमण के 06 नये मामले आये सामने….

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,49,918 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 06 नये मामले आये हैं। प्रदेश में कल तक कुल 8,58,20,026 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 10 तथा अब तक कुल 16,87,290 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 95 एक्टिव मामले है। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 13,74,589 डोज दी गयी। प्रदेश मंे कल तक पहली डोज 10,30,31,957 तथा दूसरी डोज 3,98,95,529 लगायी गयी हैं। कल तक कुल 14,29,27,486 कोविड डोज दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here