
उत्तरकाशी: उत्तरकाशी के भटवाडी बिलोक के बयणा गाँव मे भालू का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. जिसके चलते लोगो में खौफ बना हुआ है, और आय दिन कोई न कोई ग्रामीण इन पशुओं का शिकार बनता रहता है. आज 22 वर्षीय कुमारी शर्मिला पर भालू ने अचानक उस वक्त हमला कर दिया जब वह गाँव में ही थी. स्थानीय लोगो ने भागकर युवती की जान बचाई. सूचना मिलते ही फोरेस्ट विभाग मौके पर पहुंचा तथा युवती को 108 के माध्म से पीड़ित जिला अस्पताल ले जाया गया.