Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर क्रैश हादसा: देहरादून लाए गए दोनों पायलटों के शव, दी...

उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर क्रैश हादसा: देहरादून लाए गए दोनों पायलटों के शव, दी गई श्रद्धांजलि….

उत्तरकाशी- उत्तरकाशी जिले के आपदा प्रभावित आराकोट क्षेत्र के गांवों में राहत सामग्री पहुंचाने के दौरान हुए हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे में मृतक पायलट और को-पायलट के शव देहरादून लाए गए। यहां उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। आज सुबह सहस्रधारा हेलीपैड से रवाना हुआ हेलीकॉप्टर आराकोट पहुंचा। यहां से हेलीकॉप्टर बड़कोट के लिए रवाना हुआ। जिसमें दोनों पायलटों के शव जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लाए गए। जहां उन्हें एसडीआरएफ कार्यालय में श्रद्धांजलि दी गई। बता दें कि बुधवार को आपदा प्रभावित आराकोट क्षेत्र के गांवों में राहत सामग्री पहुंचा रहा एक हेलीकॉप्टर मोल्डी गांव के पास तार से टकराकर क्रैश हो गया था। हादसे में हेलीकॉप्टर के परखच्चे उड़ गए और इसमें सवार पायलट एवं इंजीनियर के साथ ही एक स्थानीय युवक की मौत हो गई थी। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीमों ने दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर से तीनों लोगों के शव बरामद किए।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2