Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा, नदी में गिरा वाहन, तीन लोगों की मौत,...

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा, नदी में गिरा वाहन, तीन लोगों की मौत, एक बच्ची घायल….

उत्तरकाशी- उत्तरकाशी मे आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। गंगोत्री हाईवे पर धरासू और नलूपानी के बीच एक वाहन खाई में गिरते ही नदी में गिर गया। वाहन में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिसमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, किसी राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस तुरंत एसडीआरएफ टीम के साथ वहां पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। टीम के अनुसार, दो पुरुष और एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। एक बच्ची घायल है। जिसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2