Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तरकाशी में अधेड़ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार……

उत्तरकाशी में अधेड़ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार……

उत्तरकाशी- उत्तरकाशी जिले के सुदूरवर्ती मोरी ब्लॉक के एक गांव में अधेड़ महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। राजस्व पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। घटना छह जून की है। राजस्व उप निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि फतेपर्वत पट्टी के एक गांव में महिला अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ अकेली थी। उसका पति इलाज कराने देहरादून गया था। आरोप है कि गांव के दो युवक मनोज और राजू दिन में ही घर में घुस आए और महिला से जबरदस्ती की। महिला ने शोर मचाने का प्रयास किया तो बेटी को जान से मारने की धमकी दी। पति गांव लौटा तो महिला ने आपबीती बयां की। जिसके बाद पति ने नैटवाड़ में राजस्व पुलिस चौकी पहुंचकर गांव के दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पीड़िता का जिला अस्पताल उत्तरकाशी में मेडिकल कराया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2