Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तरकाशी आपदा: राहत सामग्री बांटने में लगा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत……

उत्तरकाशी आपदा: राहत सामग्री बांटने में लगा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत……

उत्तरकाशी- उत्तरकाशी के आराकोट में राहत कार्य में लगा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर में तीन लोग सवार थे। इससे पायलट समेत सवार तीन लोगों की मौत हो गई। क्रैश हुआहेलीकॉप्टर हैरिटेज एविएशन का था जिसे राहत और बचाव कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि बिजली के तारों में उलझकर ये हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। जानकारी के अनुसार क्रैश होने के बाद हेलीकॉप्टर में ब्लास्ट भी हुआ है। यह भी कहा जा रहा है कि क्रैश होने के बाद ये हेलीकॉप्टर नदी में गिर गया है। इस सूचना पर उत्तरकाशी जिला प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2