
उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने शनिवार को भाजपा मुख्यालय में जनता दरबार लगाया. उच्च शिक्षा मंत्री के दरबार में 70 के लगभग फरियादी पहुंचे जिसमें खास बात यह रही कि उच्च शिक्षा मंत्री के दरबार में अधिकतर लोग आर्थिक सहायता मांगने के लिए पहुंचे थे. बता दें कि 25 जनवरी के बाद आज लगे दरबार में फरियादियों की संख्या में कमी नजर आई. जनता दरबार के बाद उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि मौजूदा सरकार पूर्ववर्ती सरकारों की तरह आर्थिक सहायता नहीं बैठाती है, मुख्यमंत्री का प्रयास है कि असक्षम लोगों की मदद की जाए.



