Homeअजब गजबइस राशी के जातक आज संभलकर चलाये वाहन , जानिए......

इस राशी के जातक आज संभलकर चलाये वाहन , जानिए……

मेष- कारोबारियों के लिए उत्तम दिन है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आज आपको अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।

वृषभ- किसी छोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरी पेशा लोगों को तरक्की मिलने वाली है। व्यापार एवं व्यवसाय में वृद्धि होगी। आज आप ऊर्जा वान बने रहेंगे, मन अच्छा रहेगा।

मिथुन- स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका रहेगी, वाहन सावधानी से चलाएं। खानपान पर ध्यान दें। दांपत्य जीवन में खुशियों की बहार रहेगी, जीवनसाथी संग रोमांस का आनंद मिलेगा, प्रेम संबंध में मधुरता आएगी।

कर्क- जीवनसाथी संग प्रेम-संबंध प्रगाढ़ होगा। भाई-बहनों से विवाद संभव है। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। आज आर्थिक सम्बन्धों से संबंधित महत्वपूर्ण फैसलों को कुछ समय के लिए टाल दें।

सिंह- नए दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आमदनी में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढे़गी। कार्य में गतिशीलता बनी रहेगी।

कन्या- परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक रहेगा। माता जी का स्वास्थ्य कमज़ोर हो सकता है। शादीशुदा लोगो की लव लाइफ रोमांस से भरपूर रहेगी।

 तुला- जीवनसाथी संग रोमांस के पल गुजारेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। मेहनत के बल पर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। लंबी यात्रा की योजना बनेगी। परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की संभावना है।

वृश्चिक- परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। आमदनी में वृद्धि होगी, प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी संग भावनात्मक संवेदनशीलता के साथ-साथ प्रेम की मधुरता बढ़ेगी।

धनु- स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह सामान्य रहेगा। कार्यभार बढ़ सकता है लेकिन सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। छात्र पढ़ाई में सफलता पाने के लिए मेहनत करेंगे।

मकर- पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। धन का आगमन होगा। प्रेम की मधुरता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है।

कुंभ- प्रॉपर्टी से भी आपको लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए अच्छा समय है। कार्यस्थल पर आपके अधिकार क्षेत्र का दायरा बढ़ सकता है। कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं। स्वास्थ्य को लेकर बेपरवाह ना बनें।

मीन- शेयर मार्केट में निवेश के लिए बेहतरीन समय है। पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। भूमि, मकान, वाहन से जुड़ा बिज़नेस करने वाले व्यापारियों को ज़बरदस्त लाभ होने के संकेत हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular