शैली श्रीवास्तव- कांवड़ मेले पर शिवरात्रि के दिन शिवभक्त अपने क्षेत्रों में जाकर आराध्य देव शिव को जलाभिषेक करते हैं। आपकों बता दें कि इस बार शिवरात्रि पर जलाभिषेक दो दिन होगा। क्योंकि इस बार नौ अगस्त को रात 10.45 बजे से चतुर्दशी तिथि प्रारंभ हो रही है। अगले दिन दस अगस्त को शाम 7 बजे चतुर्दशी तिथि का समापन होगा। इसलिए कल शाम 7.08 बजे जलाभिषेक होगा। लेकिंन, शिवरात्रि का व्रत नौ अगस्त को प्रातकाल से ही रखा जाएगा।
ज्योतिषों ने बताया कि इस वर्ष दो दिन शिवरात्रि का जलाभिषेक होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार शिवरात्रि सर्वार्थ सिद्ध योग में आ रही है। निर्णय सिंधु के अनुसार रात के आठवें मुहूर्त में शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इसलिए शिवरात्रि का व्रत करना नौ अगस्त को शास्त्र सम्मत रहेगा। नौ अगस्त को रात 10.45 बजे से चतुर्दशी तिथि प्रारंभ हो रही है। इसलिए नौ अगस्त को रात 10.45 बजे से जलाभिषेक प्रारंभ होगा जो अगले दिन की शाम तक चलेगा। उन्होंने बताया कि शिवरात्रि में चार प्रहर की पूजा करने से धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष चारों की प्राप्ति होती है।



